नोएडा। भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल में अब प्रसव व नवजात शिशुओं का ऑनलाइन पोर्टल पर अलग-अलग डाटा अपलोड किया जाएगा। बृहस्पतिवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी और एमसीएच विंग में स्टाफ को रोजाना डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। दोनों जगह गर्भवतियों एवं प्रसूताओं की दवाइयां भी अलग-अलग वितरित होंगी। पहले यह सभी कार्य सीएचसी विंग से होते थे। ब्यूरो