रबूपुरा (संवाद)। जैन धर्म के महापर्व दशलक्षण की कस्बे में बुधवार से धूमधाम से शुरुआत हुई। दिगंबर जैन समाज की ओर से 16 से 25 सितंबर तक दशलक्षण पर्व मनाया जाएगा। भगवान महावीर की पूजा-अर्चना के बाद दस उत्तम धर्मों—उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम शौच, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य और उत्तम ब्रह्मचर्य की आराधना शुरू की गई। इस अवसर पर जैन समाज के प्रेमचंद जैन, चमन जैन, चंद्राकर जैन, योगेश जैन, महेंद्र जैन समेत समाज के विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।