- सड़क चौड़ा करने के लिए हटाई गईं स्ट्रीटलाइट, अब ग्रेनो प्राधिकरण नई जगह पर लगवाएगा लाइटें
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 में पिछले दिनों जाम की समस्या कम करने के लिए सड़कों को चौड़ा करने का काम हुआ। इस वजह से स्ट्रीटलाइट भी हटानी पड़ीं। जिससे अधिकांश सड़कों पर शाम के बाद अंधेरा बना हुआ है। अब ग्रेनो प्राधिकरण इन स्ट्रीटलाइट को दोबारा नई जगह पर लगाएगा। सीईओ रवि कुमार एनजी के आदेश के बाद स्ट्रीटलाइट लगाने का काम जल्दी शुरू होगा। करीब दो करोड़ रुपये ग्रेनो प्राधिकरण इस काम पर खर्च करेगा। सीईओ का कहना है कि पहले उन लाइटों का उपयोग किया जाए जिनको यहां से हटाया गया था। इसके लिए लाइट प्वाइंट भी प्राधिकरण का विद्युत एवं यांत्रिक विभाग सर्वे कर तय कर रहा है। जहां अधिक रौशनी की जरूरत है। वहां नई एलईडी लाइट लगाने का काम भी प्राधिकरण करेगा। ब्यूरो