फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खराब स्ट्रीट लाइटों से शाम होते ही छा रहा अंधेरा

विज्ञापन
खराब स्ट्रीट लाईट
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर के कई सेक्टरों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम होते ही अंधेरा छा रहा है। सेक्टर-105 की कई गलियों में लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे रात में स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सेक्टर-141 गढ़ी शहदरा निवासी सुभाष भाटी ने बताया कि गांव में भी कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। इसी तरह सेक्टर-52, 51, 77 और 71 समेत अन्य सेक्टरों में भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब लाइटों को ठीक कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। लोगों ने प्राधिकरण से जल्द सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें