ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर जारी सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में डार्क नाइट्स ने चेरी टाइटन को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेरी टाइटन ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डार्क नाइट्स की टीम ने तीन विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।