ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मानसून कप सीजन एक के लीग मैच में डार्क-11 ने रक्षक-11 को नौ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डार्क-11 ने टी-20 मुकाबले में चार विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। दिवाकर ने 79 रन और मैन ऑफ द मैच अमित नागर ने 72 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रक्षक-11 की टीम 188 रन ही बना सकी। डार्क-11 की ओर से नीरज भाटी और लक्की नागर ने दो-दो और अमित नागर ने एक विकेट हासिल किया।