फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
सेक्टर अल्फा-2 के आई ब्लॉक में ओमैक्स इंडिया ट्रेड सेंटर की ऊंची इमारत से गिरने वाली बोतलों से आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा बन गया है। पिछले आठ महीने से इमारत से शराब और पानी की भरी बोतलें, कूड़ा और अन्य सामान रिहायशी इलाके में फेंका जा रहा है। इससे बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने तक पर खतरा मंडरा रहा है। निवासियों के मुताबिक अब तक दो लोगों के सिर पर बोतल लगने से चोट आ चुकी है। निवासियों संतराम नागर और एसएस त्रिपाठी का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष देवेश मावी ने आरोप लगाया कि इमारत की बालकनी में देर रात पार्टियां होती हैं। निवासियों ने सुरक्षा जाल लगवाने की मांग की है