नोएडा (संवाद)। सेक्टर-11 स्थित कल्पना कला केंद्र की निदेशक और नृत्यांगना डॉ. कल्पना भूषण को सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली में आयोजित समारोह में श्रेष्ठ भारतीय अवॉर्ड मिला। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। डॉ. कल्पना ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए जिम्मेदारी और प्रेरणा दोनों है।