दादरी (संवाद)। सादोपुर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। चेयरमैन राजा रमन खन्ना ने राष्ट्र की मजबूत नींव के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की जरूरत पर जोर दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और संगीत की प्रस्तुति दी।