फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपदा से पेयजल और विद्युत लाइनों को नुकसान

Wed, 17 Sep 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून में आई आपदा से विद्युत और पेयजल लाइनों को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा है। सहसपुर व विकासनगर विकासखंडों में 11 विद्युत पोल उखड़ जाने से कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि पानी की लाइनाें को हुए नुकसान से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित है।आपदा के कारण सहसपुर विकासखंड के ग्राम हरियावाला खुर्द, घंघोड़ा, बख्तावरपुर, बड़ोवाला, कोटड़ा कल्याणपुर, भाऊवाला, भगवानपुर जूलो, बिधौली, आमवाला, हरियावाला में पेयजल लाइनों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसके अलावा विकासनगर ब्लॉक के गुडरिया, कोटी, ढलानी, रजोली, होरावाला, चांदपुर, सोरना-अपर, सोरना-लोअर, बड़वा-अपर, बड़वा लोअर, मलेथा डालडा और कालसी ब्लॉक के हरिपुर बुलगाड़, कालसी, जजरेट, खमरौली, खणी कुईथा, कोटी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। आपदा में पछवादून में 11 विद्युत पोल के बह जाने और उनपर लगी लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रही। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के क्रम में सहसपुर उपखंड क्षेत्र में 11 केवीए के दो पोल, विकासनगर में 11 केवीए के तीन व एलटी लाइन के दो पोल, हरबटपुर में एलटी लाइन के चार विद्युत पोल पानी के साथ बह गए। जिसके कारण पोल पर लगी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।विकासनगर के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि विद्युत लाइनों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें