नोएडा। कार्तिक मास के अवसर पर शहर के मंदिरों में दीपदान का सिलसिला जारी है। सेक्टर-33 और सेक्टर-151 स्थित इस्कॉन मंदिरों में रोजाना दीपदान महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को भी दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान दामोदर की आराधना की। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक पाठ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गोपी गीत का गायन किया। इसके बाद भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।कार्तिक मास में रोजाना हो रहा दीपदान