फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्तिक मास के उपलक्ष्य में रोजाना मंदिरों मे हो रहे दीप-दान व भजन-कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक मास के उपलक्ष्य में रोजाना मंदिरों मे हो रहे दीप-दान व भजन-कीर्तन
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। कार्तिक मास के उपलक्ष्य में शहर के सेक्टर 33 व 151 इस्कॉन मंदिरों में हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है। सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर में चल रहे दीपदान महोत्सव में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया और गोपी गीत गाए। मंदिर की सेवादार प्रतिमा ने बताया कि शाम को हुए कार्यक्रम की शुरुआत में पूजा-अर्चना कर भगवान की आरती की गई। इसके बाद परंपरा के अनुसार मंदिर के प्रमुख हॉल की लाइटों को बंद करके दामोदर और यशोदा मैया को दीपदान किया। परिसर में हुए गोपी गीत में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी कार्तिक मास के उपलक्ष्य में परिसर में रोजाना भजन-कीर्तन और पाठ का आोयजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें