फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसेंजर ट्रेनों की देरी से दैनिक यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर(संवाद)। दनकौर रेलवे स्टेशन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों की देरी से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि पिछले करीब तीन महीने से ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे नौकरीपेशा लोग समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। दनकौर रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद, दनकौर और ककोड़ क्षेत्र के हजारों यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, शाहदरा, पलवल, खुर्जा, अलीगढ़ और हाथरस की ओर सफर करते हैं। यात्री हनी कुमार, राजू शर्मा और प्रवीण का कहना है कि सुबह की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शाम को दिल्ली से लौटने वाली ट्रेनें भी एक से दो घंटे तक लेट हो रही हैं। इसके चलते परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें