ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शनिवार को आरपीएफ दादरी का सहायक सुरक्षा आयुक्त अलीगढ़ गुलजार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय, रिकॉर्ड रजिस्टर, रोजनामचा, पोस्ट परिसर, मालखाना एवं बैरक की गहनता से जांच की गई। सिंह ने इस दौरान सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ के जवानों को ड्यूटी संबंधी निर्देश दिए। साथ ही रोजनामचा प्रविष्टियों की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, विकलांग कोचों की नियमित जांच तथा अवैध वेंडरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।