फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग के खेल से फुंक रहा लोगों का सब्र

विज्ञापन
अजब सिंह
विज्ञापन
दादरी विशेष
विज्ञापन

बिजली कटौती और ट्रिपिंग के खेल से फुंक रहा लोगों का सब्र
भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों के भीतर बैठना मुश्किल, आंदोलन की दी चेतावनी

दादरी। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली की चरमराई व्यवस्था को लेकर नगर वासियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अघोषित बिजली कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालात यह हैं कि घंटों बत्ती गुल रहने से घरों में लगे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों के भीतर बैठना भी दूभर हो चला है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब बिजली आती भी है, तो इतनी भयंकर ट्रिपिंग (लो-हाई वोल्टेज) होती है कि घरों के पंखे, कूलर और फ्रिज जैसे उपकरण खराब हो रहे हैं। बता दें कि दादरी के धूम मानिकपुर एवं चिटहेरा बिजली घर से ही क्षेत्र के दर्जनों गांवों और पूरे नगर में बिजली सप्लाई की जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से बिजली की आंख-मिचौली और बार-बार शटडाउन लिए जाने के कारण दिनभर में कुछ घंटे भी सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने हाल ही में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद धरातल पर बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।स्थानीय लोगों और किसान संगठन का साफ कहना है कि यदि जल्द ही अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो दादरी की जनता बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
-जर्जर केबिल टूट कर गिरने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है। -मोनिंदर भाटी निवासी दादरी

-कम वोल्टेज के चलते घरों में लगे बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। -अजब सिंह
-बिजली कटौती से लोग परिवार के साथ घरों के बाहर बैठकर रात गुजारने को मजबूर है। -कृष्ण भड़ाना
-भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने पर बुजुर्ग और बच्चों का हाल बेहाल हो जाते हैं। - विक्रांत भाटी
-बिजली आपूर्ति बंद होने के चलते लोगों की दिनचर्या पर गहरा प्रभाव पड़ता है। -डाक्टर मोहसिन

-बिजली की आपूर्ति बंद होने के बाद ही विभाग के अधिकारी अपने फोन बंद कर लेते है। -विशाल ठाकुर
जारचा रोड पर निर्माणाधीन बिजलीघर बनाने का काम चल रहा है। उसके चालू होने के बाद पूर्ण रूप से आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।

- प्रवीण कुमार अधिशासी अभियंता

अजब सिंह

अजब सिंह

अजब सिंह

अजब सिंह

अजब सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें