फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी और जारचा पुलिस ने पकड़ी 65 लाख रुपये की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी और जारचा पुलिस ने पकड़ी 65 लाख की शराब
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी और जारचा कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब से भरे दो ट्रक पकड़े। इनमें करीब 65 लाख रुपये की अवैध शराब मिली। पुलिस ने ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। दादरी पुलिस ने एनएच 91 लुहारली टोल के पास से एक शराब तस्कर यमुनानगर हरियाणा निवासी अनिल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास ट्रक में एक हजार पेटी अवैध शराब मिली। जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये हैं। जारचा कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान चौना बॉर्डर मसूरी गाजियाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका। ट्रक में 500 पेटी अवैध शराब भरी थी। उसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब तस्कर सोनीपत हरियाणा निवासी मंजीत जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुलाकात मिंटू उर्फ मंता नाम के व्यक्ति से दो दिन पहले बहादुरगढ़ (हरियाणा) में एक ढाबे पर हुई थी। मिंटू उर्फ मंता ने ट्रक बहादुरगढ़ से बिहार बार्डर तक पहुंचाने के लिए कहा था। वहां पहुंचकर किसी और ड्राइवर को ट्रक सौंपना था। इस काम की एवज में उसे 50 हजार रुपये मिलते। ट्रक चालकों ने बताया कि पैसे लेकर ट्रकों को बिहार समेत अन्य राज्यों के बार्डर पर पहुंचाते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें