फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी परिवर्तन साइकिल यात्रा का बील अकबरपुर में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दादरी परिवर्तन साइकिल यात्रा के बील अकबरपुर गांव पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान मैंगो पार्टी का आयोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीरचंद नागर, सुनील भाटी, अक्षय चौधरी, कृष्णा चौहान, सुनीता यादव, सुरेंद्र नागर, मेहंदी हसन, विकास जतन भाटी, हैप्पी पंडित, प्रशांत भाटी, हरवीर प्रधान, अनिल नागर, गौरव भाटी, रजनीश रौसा और जय सिंह चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें