फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने सम्मान समारोह का किया आयोजन

Sun, 26 Oct 2025 01:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
एसडी कॉलेज सम्मान समारोह में अ​धिवक्ता कुलदीप ढुल को सम्मानित करते संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र श
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शनिवार को एसडी कॉलेज में सम्मान समारोह पानीपत का गौरव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य में सहयोग करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि व अति विशिष्ट अतिथि को फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, अध्यापक, पत्रकार, महिला सशक्तिकरण, लोक कलाकार, खिलाड़ी, उद्योग पति, दिव्यांग कल्याण, बाल कल्याण, सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य विशिष्ट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे गजेंद्र सलूजा ने कहा कि यह सम्मान समारोह समाज सेवकों के लिए एक प्रेरणा का काम करेंगे। सभी को सामाजिक कार्य को करने वाले व्यक्ति का उत्साहवर्धन कर उसे नेक कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। संस्था की महिला इकाई की संयोजिका सीमा हरियाणवी ने बताया कि अक्षय कुमार के फैन अजीत अहलावत व प्रियंका ने हरियाणा फेम बार्बी डॉल की प्रस्तुति कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए संस्था के सभी साथियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र व स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासचिव नरेंद्र गर्ग, मोना शर्मा, नीरजा सिंगला, पवन धीमान, रामलाल भाटिया, सुरेश शर्मा, एडवोकेट अमित कादियान, नीरज पाल, उमेद सिंह, रश्मि शर्मा, मीमांसा, ज्योति डागर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें