ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गीता देवी ने बताया कि वह मूल रूप से शाहजहांपुर की हैं और वर्तमान में जज कॉलोनी मलकपुर में कार्य करती हैं। बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र निवासी उनके भाई गुरुवचन सिंह 24 जून को उनसे मिलने आए थे। शाम को साइकिल से बाजार जाने के दौरान एनटीपीसी रोड पर दाईं ओर से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू में हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो