फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चंडीगढ़ की युवती से ठगी की रकम साइबर क्राइम थाना ने कराया फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की युवती से ठगी की रकम साइबर क्राइम थाना ने कराया फ्रीज
विज्ञापन


- जालसाजों ने युवती से मनी लॉंड्रिंग के नाम पर 2.21 लाख रुपये की थी ठगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मनी लॉंड्रिंग में फंसाने के नाम पर चंडीगढ़ की एक युवती से साइबर जालसाजों ने 2.21 लाख की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाने में फोन करने पर पुलिस ने संबंधित एजेंसियों से बात कर रकम को फ्रीज करा दिया। मामले की जानकारी चंडीगढ़ साइबर सेल को दे दी गई है। चंडीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी मोनीदीपा कोनार ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने की सीयूजी नंबर पर फोन कर बताया कि मुंबई के अंधेरी वेस्ट पोस्ट ऑफिस से एक कथित फोन आया। बताया गया कि उनके नाम पर संदिग्ध पार्सल आया है। इसके कुछ देर बाद स्काइप कॉल के माध्यम से अजय कुमार कंसल नामक एक शख्स ने बात की और खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके नाम से कई संदिग्ध पार्सल आए हैं और मनी लॉंड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर सीबीआई का फर्जी पत्र भेजकर 2.21 लाख की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाने की इंस्पेक्टर रीता यादव ने संबंधित एजेंसियों से बातचीत कर 2.21 लाख रुपये फ्रीज करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें