नोएडा(संवाद)। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा में साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों को साइबर सुरक्षा के जरूरी टिप्स दिए गए। जहां प्रमुख रूप से आए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सैय्यद हसन महमूद ने जरूरी जानकारी छात्रों से साझा की। संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर विकास धवन ने कहा, आजकल साइबर सुरक्षा का खतरा तेजी से बढ़ा है। बड़ी संख्या में लोग शिकार हो रहे हैं। ऐसे में स्वयं को साइबर खतरे से बचाना बेहद जरूरी है। इस मौके पर आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अजय कुमार गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रो. (डॉ.) नीलम सक्सेना, उप विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनीता पाटिदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।