फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिसकर्मी बताकर मिष्ठान विक्रेता से 60 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कस्बा निवासी मिष्ठान की दुकान चलाने वाला एक दुकानदार साइबर ठगी का शिकार हो गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित से करीब 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ललित सैनी ने बताया कि आरोपी ने फोन पर संपर्क कर करीब 6 हजार रुपये के मिष्ठान का ऑर्डर दिया था और ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। भुगतान के दौरान आरोपी ने किसी तकनीकी प्रक्रिया के बहाने ललित सैनी को झांसे में लेकर उनके खाते से करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला साइबर ठगी का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें