फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कंपनी कर्मचारी से 11 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कंपनी कर्मचारी से 11 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन

- एप डाउनलोड कराकर ठगी, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक निजी कंपनी के कर्मचारी से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रेटर नोएडा निवासी राजीव एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। नवंबर 2025 में उनके मोबाइल पर शेयर बाजार से जुड़ा एक व्हाट्सएप संदेश आया। संदेश में शेयर ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। इसके बाद उन्होंने संपर्क किया और ठगों ने उन्हें एक निवेश एप डाउनलोड कराकर उसमें पंजीकरण कराया। झांसे में आकर राजीव ने मार्च 2026 में दो अलग-अलग किश्तों में कुल 11 लाख रुपये जमा कर दिए। एप पर निवेश की रकम और मुनाफा दिखाई देने लगा, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो सिस्टम में भुगतान रोक दिया गया। आरोप है कि ठगों ने रकम जारी करने के लिए टीडीएस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 10 लाख रुपये और जमा करने की मांग की। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर पुलिस संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का ब्योरा जुटा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें