फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 10.85 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर खुलवाया ट्रेडिंग अकाउंट
विज्ञापन

नोएडा। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर एक शख्स से 10.85 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी शिव कुमार गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि वह शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के इच्छुक थे। इसी दौरान 18 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक महिला ने व्हाट्स एप पर संपर्क किया। उसने अपना नाम युविका सान्याल बताया। महिला ने शेयर ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया और ‘रुडप्रो’ नाम के एप पर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में निवेश के नाम पर कुल 10.85 लाख रुपये की रकम निवेश करा दी। कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपने निवेश की रकम निकालने या मुनाफे के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें