-शाम होते ही छा जाता था अंधेरा, झाड़ियों में सांप और कीड़े-मकौड़ों का रहता था डर
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 में सोमवार को पेड़ों की कटाई-छटाई और बड़ी झाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया गया। सड़क और रास्तों के आसपास लंबे समय से झाड़ियां उगी थीं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही कई जगह अंधेरा छा जाता था। झाड़ियों में सांप और कीड़े-मकौड़े छिपे रहने का डर भी बना रहता था। पेड़ों की अतिरिक्त शाखाएं और झाड़ियां हटने से रास्ता साफ होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।