ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिसरख स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को सायं पांच बजे से भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गणेश वंदना, गौ माता की आरती, भजन संध्या और काव्य प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इस अवसर पर कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज आशीर्वचन देंगे, जबकि अश्वनी उपाध्याय सनातन धर्म व सामाजिक समरसता विषय पर अपने विचार रखेंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।