ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के केपी-5 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव ‘आरोहण’ आयोजित किया गया। आकर्षण का केंद्र स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां रहीं। इस मौके पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।