डीयू की प्रोग्राम संबंधित योग्यता देखकर ही फॉर्म भरें
सामान्य ज्ञान की परीक्षा कई कोर्सेज में दाखिले के लिए अनिवार्य
33 : भाषाओं में से किसी एक का चयन जरूरी
12 : वीं में पढ़े विषय का ही चयन करें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दाखिला लेने के लिए पाठ्यक्रम से संबंधित योग्यता देखकर ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) का फॉर्म भरें। सीयूईटी के लिए उन्हीं विषयों का चयन करें जो बारहवीं में पढ़े हो। डीयू में दाखिला लेने के लिए यह अनिवार्य है। इस बार सीयूईटी के लिए अधिकतम दस विषयों का चयन किया जा सकता है। बीते साल तक सीयूईटी देने के लिए अधिकतम छह विषयों का चयन किया जा सकता था।
सीयूईटी के अंतर्गत होने वाली सामान्य ज्ञान की परीक्षा डीयू के कई पाठ्यक्रमों के लिए जरूरी है। सीयूईटी-2023 के तीन खंड हैं जिनमें पहले खंड को 2 भागों बांटा गया है। इसके पहले भाग में 13 और दूसरे में 20 भाषाएं शामिल हैं। डीयू में प्रवेश के लिए छात्रों को सीयूईटी देने के लिए 33 भाषाओं में से कम से कम एक भाषा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
प्रवेश परीक्षा के दूसरे खंड में 27 डोमेन स्पेसिफिक विषय (बारहवीं में पढ़े हुए विषय) हैं। तीसरा खंड सामान्य ज्ञान का टेस्ट है। डीयू के अधिकतर प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदक को दूसरे खंड से कम से कम 3 विषयों को चुनना होगा। दूसरे खंड को दो सूचियों बी1 और बी2 के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उम्मीदवारों को उचित रूप से विषयों को चुनना होगा ताकि एक बार में एक से अधिक विषय का चयन न हो।
लिस्ट ए-1 (20 भाषा) और ए-बी(13भाषाएं)
अरबी, असमी, बंगाली, बोडो, चीनी, डोगरी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, गुजराती, हिंदी, इटेलियन, जापानी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उडिय़ा, पर्शियन, पंजाबी, रशियन, संस्कृत, संथाली, सिंधी, स्पेनिश, तमिल, तेलुगु, तिब्बतन, ऊर्दू।
लिस्ट बी-1, और लिस्ट बी-2
अंकाउंटेंसी-बुककीपिंग, एंथ्रोपोलॉजी, बायोलॉजी-बॉयोलोजिकल स्टडीज-बॉयोटेक्नॉलॉजी-बॉयोकेमिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस-इंर्फोमेटिक्स प्रैक्टिस, इकोनॉमिक्स-बिजनेस इकनॉमिक्स, इनवॉयरमेंटल स्टडीज, जियोग्राफी-जियोलॉजी, हिस्ट्री, होम साइंस, लीगल स्टडीज, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, संस्कृत, सोशियोलॉजी।
लिस्ट-बी-2
एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, एन्त्राप्रिन्योरशिप, फाइन व विजुअल आर्ट, नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिस ऑफ इंडिया, मास मीडिया-मॉस कम्यूनिकेशन, परर्फोमिंग आर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन-एनसीसी-योग, टीचिंग एप्टीट्यूड।
-
कोर्स और योग्यता
बीए ऑनर्स अंग्रेजी
लिस्ट-ए1 से अंग्रेजी, लिस्ट बी-1 से दो विषयों व लिस्ट बी-1 और बी-2 में से कोई एक विषय का चयन कर सीयूईटी दिया जा सकता है।
बी ऑनर्स इकनॉमिक्स
लिस्ट ए से एक भाषा और मैथमेटिक्स और एप्लॉयड मैथमेटिक्स व कोई दो विषय जिसमें से एक विषय लिस्ट बी1 से होना चाहिए। इसका चयन कर सीयूईटी दिया जा सकता है।
बी प्रोग्राम
लिस्ट ए से एक भाषा, लिस्ट बी-1 से दो विषय व लिस्ट बी-1 या बी-2 से एक विषय में सीयूईटी दिया जा सकता है। इसके अलावा एक भाषा, दो विषय व सामान्य ज्ञान का टेस्ट सीयूईटी में दिया जा सकता है।