नोएडा (संवाद)। सेक्टर-139 स्थित डेविल्स क्रिकेट मैदान पर क्यूब सुपर लीग सीजन-6 में क्यूब टाइटंस और क्यूब वॉरियर्स के बीच मुकाबला हुआ। क्यूब वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रनों का स्कोर बनाया। नीलेश ने 77 रन और रोहित ने 76 रनों की पारी खेली। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्यूब टाइटंस की टीम 151 रनों में ही सिमट गई। क्यूब वॉरियर्स के रोहित को नाबाद 76 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया ।