यमुना सिटी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की टीम रोनी रामपुर के प्राथमिक विद्यालय का दौरा करेगी। परिषद के अनुभाग अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि टीम विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए मनोरंजक खेल और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसके बाद नाट्य प्रस्तुत करके टीम गांव के निवासियों को भी जागरूक करेगी। ब्यूरो