नोएडा (संवाद)। सेक्टर-77 स्थित एसएस क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार सुबह टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। मुकाबला क्राउन वॉरियर्स ने 121 रनों से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राउन वॉरियर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। जवाब में पिच डोमिनेटर 118 रन पर सिमट गई। क्राउन वॉरियर्स के विनोद 49 रन बनाकर बेस्ट बैटर रहे। वहीं पिच डोमिनेटर के अर्पित 3 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने।