ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दादरी क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग अपने घरों में विराजमान नन्हे लड्डू गोपाल को सजाने के लिए सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के कारण भीड़ होने लगी है। खरीदारों को मोरपंख, बांसुरी, मुकुट, रंग-बिरंगी पोशाक और माला जैसे सामान काफी पसंद आ रहे हैं। क्षेत्र के अलग-अलग बाजारों में भी जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। परिवारों ने घरों में कान्हा की झांकी सजाने के लिए अपनी पसंद का सामान खरीदा है। दुकानदारों ने बताया कि पर्व की पूर्व संध्या पर खरीदारी बढ़ने से उनके कारोबार में तेजी आई है। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी हुई है।