फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जहांगीरपुर में रावण दहन देखने को उमड़ी भीड़

Sun, 25 Oct 2026 06:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे में श्री रामायण मेला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में शनिवार को रावण दहन किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मां चामुंडा देवी मंदिर से शुरू होकर खुर्जा-जेवर रोड स्थित बस स्टैंड और कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए रामलीला मैदान पहुंची। लोगों ने खरीदारी की और मेले का आनंद लिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरल, प्रबंधक प्रेमपाल जादौन, सचिव विजय गौड़, विकास पंडित, कोषाध्यक्ष, मेला संयोजक मोहित जादौन आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जेवर एसीपी राजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार, चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें