फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर यात्रियों की भीड़, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर देर रात तक अफरातफरी का माहौल रहा। बसों के पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़ते थे। वहीं, डग्गामार बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही थीं। सड़क के बीचोंबीच यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। इस दौरान मौके पर रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई। बुधवार को घर जाने वाले सैंकड़ों यात्री बसों के इंतजार में जीरो पॉइंट पर खड़े रहे। बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो जाती थी। सड़क के बीच यात्रियों की भीड़ जमा होने से किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें