फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यात्रियों की भीड़ बनी परेशानी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शादी का सीजन शुरू होते ही परी चौक पर बस यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे यात्रियों को बसों के इंतजार से परेशानी हो रही है। शादी समारोहों में शामिल होने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से सामान्य बसों में भीड़ दिखाई देने लगी है। कई बार बस में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, ठंड बढ़ने के साथ एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। शादी समारोहों का सिलसिला जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में परी चौक पर यात्रियों की आवाजाही और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें