फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जहां एक तरफ होली के दिन सोसाइटी और सेक्टर होली के रंग में रंग गए वहीं, मंदिरों में भी विशेष तरह की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर गुलाल और फूल अर्पित किए और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-121 के जगन्नाथ मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें इस्कॉन में पंचगव्य से अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों से पूजा संपन्न हुई। जिसमें डेढ़ हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। जिसमें पूरे जिन भजन-कीर्तन का आनंद लिया और ढोल की धुन पर जमकर नृत्य किया। जगन्नाथ मंदिर सहित लाल मंदिर, हनुमान मंदिर और शक्तिधाम मंदिर में भी भक्तों ने भगवान को गुलाल अर्पित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें