फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन पर रविवार को पीईटी परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ ने स्टेशन पर सतर्कता बरती और यात्रियों से सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने की अपील की। नगर के अग्रसेन इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर पीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अपने गंतव्य तक जाने के लिए दादरी स्टेशन पहुंचे। लिच्छवि एक्सप्रेस के आने से पहले प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया। ट्रेन के रवाना होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें