फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राधा अष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को राधाष्टमी महोत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही। मंगला आरती और महाभिषेक हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और संकीर्तन के बीच राधारानी और श्रीकृष्ण का विशेष शृंगार किया गया। दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक हुआ। शाम के वक्त सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें