सूरजपुर स्थित लोक अदालत में वाहन चालान का निस्तारण कराने के लिए जुटे लोग।
फोटो
ग्रेटर नोएडा। वाहन चालान के निस्तारण के लिए शनिवार को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें वाहनों के चालान का निस्तारण कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने किया। लोक अदालत में मुख्य रूप से यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े लंबित चालानों के निस्तारण पर जोर रहा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की पूर्णकालिक सचिव शिवानी रावत, जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के सचिव शोभाराम चंदीला सहित अन्य अधिवक्ता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो