रबूपुरा(संवाद)। मौसम में हुए बदलाव के बाद बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में पानी जमा है। जिसके कारण फसल खराब हो रही है। किसान गेहूं की फसल काटने और सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। लेकिन बारिश और ओलावृष्टि के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। किसान जगदीश सिंह और ओमन सिंह ने बताया कि पानी भरने से दाने कमजोर हो गए हैं और उनकी गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ा है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के कारण किसानों की परेशानी अभी भी बढ़ी हुई है।