फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग खुलेआम घूमकर पीडित पक्ष को दे रहे है जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल चुराने का केस दर्ज कराया, पीड़ित को मिल रही धमकी
विज्ञापन

जारचा। छोलस गांव में दो सप्ताह पहले खेत में कटी पड़ी धान की फसल को कुछ लोग चुरा कर ले गए थे। छह दिन पहले नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी गांव में ही घूम रहे हैं। वह पीड़ित पक्ष को मेसेज के जरिये जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जहूर अली को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड से दस बीघा जमीन का मैनेजर बनाया गया है। इस जमीन पर धान की फसल लगाई गई है। 3 अक्तूबर को फसल की कटाई की थी। जिसके बाद रात में करीब 40 क्विंटल धान निकालकर खेत में छोड़ दी थी। अगले दिन सुबह जाकर देखा तो सब गायब मिला। पूछताछ में पता चला कि गांव के दबंग लोग उसे चुराकर ले गए हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहाब्बर हुसैन, अम्मार, मुसव्वीर अली व एक अज्ञात के खिलाफ 6 दिन पहले पुलिस से शिकायत की थी। कोतवाली प्रभारी जारचा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। पीड़ित पक्ष की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें