फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकली नोट चालने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोट चालने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, पांच फरार
विज्ञापन

- 32 हजार के नकली नोट बरामद, दिल्ली से आकर दादरी-छपरौला में नकली नोट से खरीदता था सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बदालपुर पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट चलाने वाले गिरोह के बदमाश को छपरौला से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के गाजीपुर निवासी अब्दुल रकीफ के कब्जे से 32 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। अब्दुल दिल्ली से दादरी छपरौला आकर नकली नोट से सामान खरीदता था। गिरोह में सरगना समेत पांच बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार निवासी अब्दुल रकीफ शुक्रवार को नकली नोट से सामान खरीदने के लिए दादरी आया था। यहां पर वह किसी का इंतजार कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 32 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं। बरामद नोट 200, 100, 50 और 20 रुपये के हैं। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से नकली नोट लेकर आता था और दादरी-छपरौला बाजार से सामान लेकर जाता था। यहां पर नकली नोट खप जाते थे और सामान को दिल्ली में बेच देता था। इससे वहां पर असली नोट मिल जाते थे। वह दो माह से आधी कीमत पर दिल्ली से नकली नोट लाता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नकली नोट प्रिंटर और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें