फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन


नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार रात बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश के खिलाफ लूट व स्नेचिंग के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि एसीपी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। सेक्टर-126 पुस्ता रोड पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान गेझा निवासी रवि रंजन कुमार उर्फ बहादुर बादशाह के रूप में हुई है। यह नवादा, बिहार का रहने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें