नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-125 स्थित मिनी चौपाटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में साहिल शर्मा नाम के एक युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं आठ से 10 दुकानें भी जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक के शव को पीछे के रास्ते से जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक की मौत को लेकर पुलिस द्वारा भी पुष्टि कर दी गई है।