जनपद में चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान शनिवार को कोतवाली रबूपुरा के एक गांव में शराब परोसे जाने पर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। छह से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई होगी।