फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी का कर्मी अगवा होने के बाद चलती कार से कूदा, पुलिस को सूचना

Mon, 16 May 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12-22 से शनिवार दोपहर को एक निजी कंपनी के कर्मचारी का अपहरण किया गया। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उनसे लूटपाट की। हालांकि अगवार होने के बाद पीड़ित कर्मचारी चलती कार से कूद गया। दौड़कर वाहनों की चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस और सेक्टर-20 पुलिस ने कार सवार चारो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश और पीड़ित घायल भी हो गए जहां दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। बदमाशों की पहचान उन्नाव निवासी अंकित शर्मा, जारचा निवासी विशाल, बस्ती निवासी वरुण और सेक्टर-82 निवासी अंशुल के रूप में हुई है।

चारों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दिल्ली निवासी विवेक कुमार सेक्टर-12-22 के पास खड़े थे। वह घड़ी बनाने वाली निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्हें दिल्ली के आश्रम जाना था। तभी उनके पास एक वैगनआर कार आ कर रुकी। उसमें चालक समेत चार लोग सवार थे।
विज्ञापन


विवेक ने टैक्सी समझ कर कार में लिफ्ट ले ली। कार में बैठते ही चालक ने स्पीड तेज कर दी और पीछे बैठे बदमाशों में एक ने उनके सिर पर तमंचा सटा दिया। इसी बीच दूसरे बदमाश ने विवेक के कमर पर तमंचा सटाया और लूटपाट करने लगा, उनके जेब से मोबाइल, रुपये आदि बदमाशों ने लूट लिया।

विवेक को लगा कि बदमाश उनका अपहरण कर कहीं ले जाएंगे। बदमाशों का विरोध कर विवेक रजनीगंधा चौक के पास चलती कार से कूद गए। विवेक ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश शराब के नशे में धुत थे। कार से कूदते ही कार अनियंत्रित हो गई और गोल चक्कर के पास जा कर एक पोल से टकरा गई।

तभी विवेक की नजर गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर पड़ी। विवेक उनके पास जा कर सूचना दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने वायरलेस किया। मौके पर सेक्टर-20 पुलिस भी पहुंच गई। जब तक कार बैक कर बदमाश फरार होते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घेर कर दबोच लिया। कार पोल में टकराने से अंशुल और कार से कूदने के दौरान पीड़ित विवेक घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से देर शाम उन्हें छुट्टी मिल गई। 

चारों बदमाश नशे में थे। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए बदमाशों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। - दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें