फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

Fri, 15 Mar 2019 11:10 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूंह स्पेशल स्टाफ ने एक चोर को गिरफ्तार कर उससे कई जगहों से चोरी की सात बाइकें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को नूंह कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया गया। सीआइए-1 के हवलदार खेमंचद को सूचना मिली कि बाइक चोर घासेड़ा निवासी मौसम पुत्र रोशन बाइक से नूंह शहर की ओर आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने नूंह-पलवल टी-प्वाइंट पर पहुंचकर मौसम को गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले पुलिस ने आरोपी से चोरी की वह बाइक भी बरामद कर ली है जिसे आरोपी ने फरवरी में डिढ़ारा गांव से चोरी की थी। मौसम ने खुलासा किया कि उसके पास चोरी की अन्य छह बाइकें हैं, जिन्हें जनवरी व फरवरी में नूंह शहर से चोरी की थी।

आरोपी ने बताया कि चोरी की बाइक घर के पीछे खाली प्लाट में ज्वार की पूली के नीचे छुपा रखी है। सीआइए पुलिस घासेड़ा गांव पहुंच आरोपी द्वारा बताए ठिकाने पर पहुंची और खाली प्लाट में रखी ज्वार की पूली के नीचे चोरी की अन्य छह बाइकें बरामद की।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि लंबे समय से चोरी कर रहा है। बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीआइए प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि अन्य बाइक चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें