बच्चे से कुकर्म करने में विफल रहने पर गुप्तांग काटने का प्रयास
तावडू। पांच साल के एक बच्चे के साथ कुकर्म करने में विफल रहने पर आरोपी ने उसका गुप्तांग काटने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित के पिता ने बताया कि वह सोमवार को मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। शाम करीब पांच बजेघर लौटा तो उसके बच्चे ने रोते हुए बताया कि पास में रहने वाला किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने मकान में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। वह ऐसा नहीं कर पाया तो ब्लेड से उसके गुप्तांग पर कट मार दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।