फोटो
सोसायटी की पार्किंग में कार का शीशा निकाला
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की लॉ रेसिडेंसिया सोसायटी के टावर पांच की पार्किंग में कार से शीशा निकालने का मामला सामने आया है। दरअसल, पार्किंग में नवीन गोविल की वैगन आर कार खड़ी थी। मंगलवार को कार का अगला शीशा निकला मिला। आरोप है कि किसी ने शीशा निकलकर कार चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन शीशा टूटने से होने वाली आवाज के डर से आरोपी सफल नहीं हो सके। पीड़ित ने बिल्डर से शिकायत की है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाएं है। उनका कहना है कि पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अगर कैमरे होते तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था। ब्यूरो