फर्जी काल सेंटर मामला : अलग-अलग पते के कारण नहीं हो पा रही गिरफ्तारी
नोएडा। सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर के सरगना सागर ठक्कर उर्फ शैगी और नरेंद्र पहुजा व जिम्मी असीजा की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, लेकिन पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या उनके पते को लेकर आ रही है। पुलिस ने जितने भी ठिकानों पर छापेमारी की वहां से दूसरा ही पता मिल रहा है। इससे पुलिस को अभी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के अलग-अलग पते हैं और कोई ठोस जानकारी उनके बारे में नहीं मिल पाई है। हालांकि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो